बीते 24 घंटों में कर्नाटक में करीब 10 हजार नए मरीज मिले, 75 मौतें हुईं, जानें कोरोना के राज्यवार आंकड़े

बीते 24 घंटों में कर्नाटक में करीब 10 हजार नए मरीज मिले, 75 मौतें हुईं, जानें कोरोना के राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 37,109,851 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,070,355 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 861853 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 6149535 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 109150 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 7,120,538 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Today Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 74,383 नए मामले सामने आए साथ ही इस दौरान 918 लोगों की मौत हुई। रिकवरी रेट 86.16 फीसदी पर पहुंच गया है। एक्टिव मामलों की दर 12.10 फीसदी है। मृत्युदर 1.53 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 6.89 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक 10 अक्टूबर को 10,78,544 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 8,68,77,242 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कर्नाटक में कोरोना के 9,523 नए मामले

कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,523 नए मामले सामने आए हैं और 75 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7.10 लाख तक पहुंच गई जबकि मृतकों की संख्या 9,966 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि दिन में 10,107 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र आगे

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

46295

703208

6224

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

186

3764

55

अरुणाचल प्रदेश

2891

9232

24

असम

28385

164582

816

बिहार

11044

184541

946

चंडीगढ़ 

1184

11787

191

छत्तीसगढ़

27348

113771

1253

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

102

3059

2

दिल्ली

21701

281869

5769

गोवा

4656

33203

507

गुजरात 

15695

132173

3566

हरियाणा

10573

130003

1579

हिमाचल प्रदेश 

2687

14471

250

जम्मू एंड कश्मीर 

10466

71845

1322

झारखंड

8167

83571

787

कर्नाटक

120289

580054

9966

केरल

96401

191798

1003

लद्दाख

980

4037

64

मध्य प्रदेश 

15177

129019

2624

महाराष्ट्र 

221637

1266240

40349

मणिपुर

2731

10504

91

मेघालय

2478

5142

63

मिजोरम

174

2010

0

नागालैंड

1259

5743

17

ओडिशा

23602

227615

1022

पुडुचेरी

4695

26291

563

पंजाब

9275

110865

3833

राजस्थान

21412

135990

1650

सिक्किम

384

2920

55

तमिलनाडु

44095

602038

10252

तेलांगना

24514

187342

1228

त्रिपुरा

3742

24403

316

उत्तराखंड

7373

46931

747

उत्तर प्रदेश 

40019

390566

6394

वेस्ट बंगाल

30236

258948

5622

भारत में कुल मामले

861853

6149535

109150


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।